बस, ट्रेन, ऑटो और expressway — सफ़र की हर ज़रूरी जानकारी और live status links एक जगह।
दिल्ली–हावड़ा मुख्य लाइन पर — देश के बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव।
दिल्ली · कानपुर · इलाहाबाद (प्रयागराज) · हावड़ा दिशा में दर्जनों ट्रेनें। आगरा व लखनऊ भी connected।
IRCTC app/website से online। तत्काल agla din सुबह खुलता है (AC 10am, non-AC 11am)। Station counter भी है।
"Confirmtkt" या IRCTC पर seat availability व prediction देखें। Waiting टिकट पर travel न करें (IRCTC online WL अब auto-cancel होती है)।
UPSRTC — इटावा से आस-पास व बड़े शहरों के लिए नियमित बसें।
बस स्टैंड पूछताछ: 05688-255494। समय व उपलब्धता के लिए कॉल करें।
UPSRTC की online booking (upsrtconline.co.in) से AC/Volvo seats book हो जाती हैं बड़े रूट पर।
दिल्ली · आगरा · कानपुर · लखनऊ · भिंड/ग्वालियर (MP) दिशा। Local रूट: सैफई, भरथना, औरैया।
शहर में घूमने के लिए साझा (sharing) ऑटो व e-रिक्शा सबसे आसान।
साझा ऑटो/e-रिक्शा: छोटी दूरी लगभग ₹10–20 प्रति सवारी। Reserve (पूरा ऑटो): दूरी के हिसाब से तय — बैठने से पहले किराया पूछ लें।
नोट: ये अनुमानित हैं, समय/त्योहार पर बदलते हैं।
रेलवे स्टेशन · बस स्टैंड · शास्त्री चौराहा · तहसील चौराहा · कचहरी — इन सब के बीच लगातार sharing autos चलती हैं।
इटावा आगरा-लखनऊ Expressway के बीच में — दोनों तरफ तेज़ पहुँच।
Expressway व toll के लिए FASTag अनिवार्य है — बिना FASTag दोगुना toll लगता है। किसी भी बैंक/Paytm से recharge करें।
Expressway/NH पर गाड़ी खराब, accident या ambulance — 1033 (NHAI हाईवे हेल्पलाइन), crane व मदद भेजी जाती है।
Expressway पर नींद सबसे बड़ा खतरा — थकान लगे तो रुकें। रात में धुंध (fog) में गति धीमी रखें, hazard lights use करें।
बस समय, ऑटो किराया या कोई सफ़र-टिप — हमें भेजो, दूसरों के काम आएगी। शहर की जानकारी शहर से।
Transport जानकारी भेजें