काम की बात
किस काम के लिए कहाँ जाएँ?
शिकायत का सही रास्ता पता हो तो काम आधा हो जाता है।
⚡ बिजली कट गई / मीटर की समस्या
पहले 1912 पर शिकायत दर्ज करें — शिकायत नंबर नोट करें। समाधान न हो तो अपने क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र (SDO) जाएँ, फिर अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड इटावा को लिखित शिकायत दें।
🌾 राशन कार्ड / राशन नहीं मिल रहा
1967 या 1800-1800-150 पर शिकायत करें। नया कार्ड या संशोधन — तहसील का आपूर्ति कार्यालय या नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC)। ऑनलाइन स्थिति: fcs.up.gov.in
🛣️ सड़क / नाली / सफाई / स्ट्रीट लाइट
शहर में — नगर पालिका परिषद इटावा। गाँव में — ग्राम प्रधान / BDO। सुनवाई न हो तो CM हेल्पलाइन 1076 — शिकायत ट्रैक होती है, अधिकारी को जवाब देना पड़ता है।
📜 ज़मीन / खतौनी / दाखिल-ख़ारिज
अपनी तहसील का राजस्व विभाग (इटावा सदर, सैफई, भरथना, जसवंतनगर, चकरनगर, ताखा)। खतौनी ऑनलाइन: upbhulekh.gov.in। विवाद हो तो SDM को आवेदन।
🚔 FIR दर्ज नहीं हो रही
पहले सम्बंधित थाने जाएँ। मना करें तो SSP कार्यालय में लिखित प्रार्थना-पत्र या UP Cop app से e-FIR। गंभीर मामला — 112। महिला सम्बंधित — 1090 (पहचान गोपनीय)।
💸 ऑनलाइन ठगी / UPI फ्रॉड
तुरंत 1930 डायल करें — पहले 1-2 घंटे "golden hours" हैं, पैसा फ्रीज़ हो सकता है। फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत और बैंक को सूचना।
🧾 GST, ITR, कंपनी रजिस्ट्रेशन, MSME उद्यम
ये काम ऑनलाइन होते हैं — किसी CA या अधिकृत प्लेटफ़ॉर्म से कराएँ। इटावा में GoVyapar (govyapar.com) CA-assisted सेवा देता है — GST, ITR, ट्रेडमार्क, कंपनी रजिस्ट्रेशन।